Dehradun News

उत्तराखंड:ऐसे होने चाहिए सेलेब्रिटी, जनता के लिए लगातार 12 घंटे दौड़ी आकांक्षा पुंडीर

देहरादून: जो लोग नामी हस्तियां बन जाते हैं। उन लोगों की ज़िम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। कहते हैं कि प्रसिद्धि के साथ साथ समाज को राह दिखाने की चुनौती भी साथ आती है। देहरादून की मॉडल आकांक्षा पुंडीर ने इस ज़िम्मेदारी को बड़ी ही खूबी से निभाया है। उन्होंने एक बेहतरीन कारण के लिए लगातार 12 घंटे रन/वॉक किया है।

शामली थानाभवन के गांव अंबेहटा याकूबपुर की निवासी आकांक्षा पुंडीर पेशे से मॉडल हैं। वह मिस एशिया 2017 की रनर अप रह चुकीं हैं। साथ ही आकांक्षा ने कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। वह एक कनेडियन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इतना ही नहीं वह आगामी तेलगू फिल्म नेदेविदुथाला में अभिनय करती भी दिखाई देंगी।

आकांक्षा पुंडीर ने मानसिक स्वास्थ्य हेतु समाज को जागरुक करने के लिए ट्रेडमिल पर 60 किमी दूरी तय की है। आकांक्षा सुबह नौ बजे से रात को नौ बजे तक पूरे 12 घंटे और तकरीबन 60 किमी ट्रेडमिल पर चलती या दौड़ती रहीं। आकांक्षा ने इस पहल को डिप्रेशन में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कॉलेजों की पढ़ाई के लिए बन गया है प्लान, जल्द जारी होगा आदेश

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इन इलाकों में पूरी तरह से बंद है एंट्री

आकांक्षा कहती हैं कि दुनिया मे आजकल सबसे ज़्यादा पीड़ित मानसिक बीमारियों के ही हैं। इस बढ़ती समस्या को कम करना बेहद अहम है। इस पहल के पीछे का कारण और भी आंखें खोल देने वाला है। दरअसल जानकारी के अुनसार आकांक्षा की मां को भी डिप्रेशन से गुज़रना पड़ा था। इस अंतराल में उनके पिता भंवर सिंह पुंडीर ने अपनी पत्नी के इलाज में निरंतर सहयोग दिया।

डिप्रेशन, तनाव, ये कोई नई बीमारी नहीं रही। समाज का एक बड़ा हिस्सा इससे जूझ रहा है। आकांक्षा ने बताया कि उनके परिवार में ही कई लोग इसे फेस कर चुके हैं। उनका मानना है कि यह पहल मानसिक रोग के जरुरतमंदों की मदद करेगी। साथ ही आकांक्षा पुंडीर ने 12 घंटे के अनुभव को बेहतरीन बताते हुए उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने सोशल मीडिया लाइव प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनके साथ जुड़ कर इस पहल का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 1333 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, 8 मरीजों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ तेज,हल्द्वानी MBPG कॉलेज की महिला प्राध्यापक संक्रमित

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए…हल्द्वानी के प्रशांत रावत का भारतीय टीम में चयन, उत्तराखंड का नाम हुआ रौशन

To Top