National News

गुजरात चुनावों से पहले सर्वे, सत्ता में वापसी करती दिख रही है भाजपा

नई दिल्ली : एबीपी और सीअसडीअस के द्वार कराए गए सर्वे में गुजरात में भाजपा 113 -121 सीटों के साथ पहले नंबर पर दिख रही है वहीँ कांग्रेस को 58 -64 सीटें मिल रही हैं | हालांकि इस दूसरे चरण के पोल में भाजपा की सीटों में पिछली बार के सर्वे से गिरावट आई है | इस सर्वे से पता चला है की उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में कांग्रेस ने अच्छी वापसी की है |

सौराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस बराबर चल रहे हैं वहीँ उत्तरी गुजरात में कांग्रेस सात प्रतिशत वोटों से आगे चल रही है | इन दोनों क्षेत्रों में कुल 108 सीटें हैं यानि कुल 182 सीटों में से आधे से ज्यादा |कांग्रेस बीजेपी के गढ़ मध्य गुजरात में में 16 प्रतिशत वोटों से पिछड़ती नज़र आ रही है | दक्षिणी गुजरात में भी भाजपा आगे नज़र आ रही है | यहाँ भाजपा कांग्रेस से 18 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करने में कामयाब नज़र आ रही है |

अगर सर्वे का आंकलन चुनाव नतीजों में बदलता है तो ये भाजपा के लिए बड़ी जीत कही जा सकती क्यूंकि यह नरेंद्र मोदी के बिना गुजरात में भाजपा का पहला चुनाव हैं , इसके साथ ही यह चुनाव 2019 लोकसभा चुनावों के लिए ट्रेंड सेट करेगा | वहीँ कांग्रेस का गुजरात में इंतज़ार और लम्बा हो जायेगा |

To Top