Uttarakhand News

ब्रेकिंग न्यूजः चंद्रा पंत संभालेंगी पति प्रकाश पंत की राजनीतिक विरासत, उपचुनाव जीती

हल्द्वानीः पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने 3600 मतों से जीत दर्ज कर ली है। स्व. प्रकाश पंत की पत्नी ने कांग्रेस की अंजू लुंठी समाजवादी पार्टी के मनोज भट्ट को भारी मतो से मात दी है।

उत्तराखंड में आज सभी की नज़र पिथौरागढ़ मे हुए उपचुनाव की मतगणना पर थी। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद से यह सीट खाली थी। बीजेपी ने इस सीट के लिए दिवंगत नेता प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को टिकट दिया था। चुनाव से पहले ही चंद्रा पंत का पक्ष मजबूत माना जा रहा था। पहला तो उनके पति प्रकाश पंत का राज्य की राजनीति में कद काफी बड़ा था। उनकी पहचान एक स्वच्छ नेता के तौर पर होती थी जो मंत्री पद पर रहने के बाद भी आम जनता से जुड़े रहते थे। चन्द्रा पंत के साथ लोगों की भावनाओं को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था। मतदान से पहले चन्द्रा पंत ने कहा था कि वो प्रकाश पंत जी के सपनों को पूरा करने के लिए मैदान पर उतर रही हैं। पंत की नज़र हमेशा विकास के मार्गों को खोजती थी।

Live Update:

01:04 PM: पोस्टल बैलेट गणना में भाजपा  को 255, कांग्रेस को 116, सपा को 09 और नोटा को 09 वोट पड़े हैं। आखिरी राउंड की गणना शुरू हो गई है। भाजपा 3345 वोट से आगे चल रही है।
12:50 PM : 10वें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंतआगे चल रही हैं। इस राउंड में भाजपा को 1910, कांग्रेस को 1145, सपा को 69 और नोटा को 60 वोट पड़े। 
12:36 PM: नौवें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत 2578 वोटों से आगे चल रही हैं। इस राउंड में भाजपा को 1986, कांग्रेस को 1285, सपा को 61 और नोटा को 55 वोट पड़े। 
12:08 PM: आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत आगे चल रही हैं। भाजपा को 2521, कांग्रेस को 2158, सपा को 74 और नोटा को 73 वोट पड़े। 
11: 20 AM: छठे राउंड के बाद भाजपा 1446 वोटों से आगे चल रही है। छठे राउंड की मतगणना में भाजपा को 3289, कांग्रेस को 3040, सपा को 472 और नोटा को 457 वोट पड़े। 
11: 10 AM : पांचवें राउंड के बाद भाजपा को कुल 1197 वोटों की बढ़त मिली है। पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2670, कांग्रेस को 2206, सपा को 43 और नोटा को 76 वोट पड़े। 10:30 AM: चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा ने बढ़त जारी रखी है। भाजपा को 2794, कांग्रेस को 2516, सपा को 50 और नोटा को 90 वोट पड़े हैं।
10:18 AM: तीसरे राउंड में भी भाजपा आगे है। भाजपा को 2718, कांग्रेस को 2351, सपा को 69 और नोटा को 119 वोट पड़े हैं।
10:00 AM : दूसरे राउंड में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस को 2361, सपा को 234 और नोटा को 104 वोट पड़े हैं।
9:11 AM: पहले राउंड में 88 मतों से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को 2405, कांग्रेस को 2317, सपा को 76 और नोटा को 68 वोट पड़े हैं।
8: 30 AM: पहले 556 डांक मत पत्रों की गणना हुई। मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गणना हो रही है।
8:00 AM: मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना चल रही है। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। कुल 105711 मतदाताओं में से 50191 (47.48 फीसदी) ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 25199 पुरुष और 24992 महिलाओं ने मतदान किया।

विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मतगणना के लिए महाविद्यालय में सुरक्षा के लिए तीन घेरे बनाए गए हैं। साथ ही पहले और दूसरे गेट में बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के तीसरे घेरे में जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्ति, प्रत्याशी और उनके एजेंट, मतगणना में लगे कार्मिकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

To Top