Entertainment

भारत की युवती को इंस्टाग्राम पर हुआ विदेशी छोर से प्यार,टिकटॉक पर हुआ इज़हार,पढ़ें

नई दिल्लीः वो कहते हैं ना प्यार की कोई भी परिभाषा नही होती। प्यार में इंसान कई बार सात समंदर पार कर जाता है। आज हम आपकों ऐसी ही एक अनोखी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लव स्टोरी की शुरुआत ही इंस्टाग्राम, टीकटॉक, वीडियो कॉल से हुई थी।

बता दें कि युवती का नाम मृणाल पांचाल है और लड़के का नाम अनिरुद्ध। मृणाल का कहना है कि जब उसने इंस्टाग्राम पर अनिरुद्ध की प्रोफाइल देखी तभी उसे वो अच्छा लगने लगा था। फिर क्या था, दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए काफी बातचीत होने लगी। मृणाल और अनिरुद्ध दोनों कंटेंट क्रिएटर हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया। और दोनों ने एक दिन एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर ही दिया। तीन महीने बाद दोनों एक दूसरे से मिले। जब अनिरुद्ध पुणे आया था। दोनों ने एक महीना साथ में बिताया।

अनिरुद्ध ने मुंबई में रहने का फैसला किया। मृणाल और अनिरुद्ध की लव स्टोरी कोे इंस्टाग्राम पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। वहीं 1.3 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘यह एक बेहद प्यारी लव स्टोरी है। लोग इनकी प्यारी सी लव स्टोरी को खूब पसंद कर रहे हैं। मुंबई के ‘ह्यूमन ऑफ बॉम्बे’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है।

ps-humansofbombay

To Top