Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मातृभूमि की रक्षा करेगा देवभूमि का बेटा आदित्य, नौसेना में बना एयर पायलट

हल्द्वानी: सफलता सालों की मेहनत नहीं दशकों की लगन और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता की कहानी है। कामयाबी के सपने होते हसीन है लेकिन उन्हें पूरा करने में परिश्रम लगता है उसकी परिभाषा केवल कामयाबी को पता होती।पहले इंजीनियरिंग और फिर सेना में अफसर बनने तक का सफर तय करने वाले धारी ब्लॉक के रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह बिष्ट ने पूरे उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। आदित्य भारतीय नौसेना में असिस्टेंट कमांडेंट एयर पायलट बने हैं। आदित्य केरल (भारतीय नौसेना की एडिमाला कन्नूर) में 26 मई को संपन्न हुई पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनें।

स्मार्ट शिक्षा प्रणाली के लिए हल्द्वानी में यूनिक पहचान बना रहा है शैमफॉर्ड स्कूल

चौखुटा गांव के रहने वाले आदित्य़ ने हल्द्वानी के विख्यात स्कूलों में एक आर्यमान विक्रम बिरला से इंटर पास किया। उसके बाद उन्होंने द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य ने सेना में भर्ती होने की दिशा में मेहनत की और उसमें सफल भी हुए। आदित्य के पिता गोपाल सिंह बिष्ट सहायक विकास अधिकारी उद्यान के पद से रिटायर हो चुके हैं।

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

वहीं मां प्रेमा बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष की हैं। आदित्य की पासिंग परेड के दौरान उनके माता-पिता उनके साथ थे। उन्होंने अपने बेटे को बैच पहनाया। आदित्य ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने अभिभवाकों व गुरूजनों को दिया। आदित्य की सफलता के बाद जिले भर की कांग्रेस टीम की तरह से उन्हें बधाई मिल रही है।

To Top