National News

सत्ता के लिए रंग बदलते केजरीवाल, मोदी और अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की हलचल तेज होती जा रही है। यही कारण है कि हर पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। इस वक्त सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा को देखा जा रहा है, जिसके बाद से ही भाजपा को छोड़ हर एक पार्टी गठबंधन करने को तैयार बैठी है। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी भी गठबंधन में शामिल होने को आतुर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अर्विद केजरीवाल ने कई बार कांग्रेस से गठबंधन करने की इच्छा जता चुके है। साथ ही गठबंधन की वजह पूछने पर वह बोले की पीएम मोदी और शाह से देश को बचाने के लिए वह यह कदम उठा रहे है।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा पार्टी के पास कोई बड़ा नाम नहीं है। पर पार्टी की सरकार दिल्ली में पूर्ण बहुत के साथ खड़ी है। यही वजह बताई जा रही है कि आप कांग्रैस से गठबंधन करना चाह रही है। संसदीय चुनाव में ईवीएम के ठीक तरीके से काम नहीं करने के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ चर्चा करने के बाद केजरीवाल यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में साफ कहा कि वह पीएम मोदी और शाह को हराने के लिए गठबंधन को तैयार है।कुछ समय पहले कांग्रेस भी गठबंधन के लिए तैयार थी पर हरियाणा में सीट बटवारे के बाद से गठबंधन करने से कांग्रेस पार्टी अलग होती दिख रही है। साथ ही प्रियंका गांधी के पार्टी में आने के बाद से कांग्रेस पार्टी गठबंधन से दूर ही दिख रही है। आपकों बता दें कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरर्विद केजरीवाल ने भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें गठबंधन के सभी नेता शामिल थे। अब दिल्ली के सीएम उन्ही नेताओं के साथ चुनाव लड़ना चाह रहे है। देखना यह होगा कि विधानसभा में जिन भ्रष्ट नेताओं के नाम पर आप ने जीत हासिल करी थी, आज उनके साथ पार्टी कितने वोट पाती है।

To Top