Nainital-Haldwani News

मुखानी चौराहे के अतिक्रमण पर फिर गरजी JCB, बनेगा फ्लाइओवर !

हल्द्वानी में लगातार बढ़ रही जनसंख्या सड़कों में भी तनाव पैदा करने तगी है।निरंतर निजी वाहनों के बढ़ते चलन ने सड़कों को व्यस्त किया हुआ है।हल्द्वानी मुखानी चौराहे मार्ग की महत्वता को देखते हुए सरकार ने’ हल्द्वानी यातायात संकुलन’ के कुछ अहम फैसले किए हैं। मुखानी चौराहे पर फ्लाइओवर बनने जा रहा है,जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि सड़क जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

मुखानी चौराहे पर लगातार सड़क पर जाम लग रहा है। चौराहे पर अनधिकृत कब्ज़े के कारण हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़क एक्शन लिया जा चुका है। सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है ,और बुधवार को यानी अभियान के तीसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही जारी रही।जेसीबी से पक्के अतिक्रमण ढहा दिए गये। जेसीबी की गरज के चलते जगह -जगह मार्ग को वनवे करने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गयी,जिसके चलते गलियों से निकलने का प्रयास कर रहे वाहन चालक ज्यादा परेशान हुए।शहर का एक मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को बेहद मुश्किलें हुई।

मुखानी चौराहे पर जाम की मुख्य वजह बन चुके अतिक्रमण पर मंगलवार को कुछ लोगों ने पथराव भी किया। पथराव को देखते हुए पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। इसके अलावा अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी काम मे दखल देने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। इसके बाद विरोध नहीं देखा गया। मुखानी चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का मामला हाई कोर्ट पहुँचने पर जिलाधिकारी के आदेश पर 71 लोगों का अतिक्रमण चिन्हित किया गया। चुनाव से पूर्व इस पर कार्रवाई की गई। बाद में आचार संहिता लगने की वजह से मामला अटक गया। वहीं सोमवार से दोबारा कार्रवाई शुरू हो गई। और जेसीबी फिर  सुबह सिटी मजिस्ट्रेट  प्रत्युष कुमार सिंह पूरी टीम को लेकर मौके पर पहुँचे। जिसके बाद जेसीबी से बचा हुआ अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान ईई एच एस रावत, एसओ नंदन रावत, एसओ दिनेश नाथ, एसएसई विजय मेहता आदि मौजूद रहे।

 

To Top