Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कुछ ही दिनों में बदल जाएगी गौला बैराज की तस्वीर, हाईटेक लाइटें लगेंगी और नई सड़कें बनेंगी

हल्द्वानी: महानगर कहे जाने वाले हल्द्वानी की खबूसूरती में भी अब चार चांद लगने वाले हैं। यह गौला बैराज के परिसर के सुंदरीकरण से मुमकिन होगा। सरकार से 49.41 लाख के प्रस्ताव को परमिशन मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया हो गई है। निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि ज़्यादा से ज़्यादा तीन महीनों में सब काम पूरा हो जाएगा।

अधिशासी अभियंता तरुण बंसल की माने तो बैराज को अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि यह प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने तैयार कर शासन को भेजा था। ईई ने जानकारी दी कि टेंडर प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद कवायद तेज़ हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट फैंस मायूस,IPL निलामी में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना:पांच किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार,मार्च तक 50 प्रवेश द्वार का लक्ष्य

काठगोदाम स्थित गौला बैराज परिसर में सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा पार्क बनाकर उसमें हरी घास लगाकर फव्वारे लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए खेलने के संसाधन आयोजित होंगे तो वहीं बैंच भी रखी जाएंगी। हाईटेक लाइटें लगाकर रात के भी लिए भी परिसर को सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनज़र आम लोगों का परिसर में प्रवेश वर्जित है। मगर फिर भी लोग आस पास में सैर सपाटा करने आ ही जाते हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरीकरण के काम पूरे होने के बाद प्रशासन से अनुमति लेने पर ही बैराज परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। हर तरह का फैसला प्रशासन के साथ मिल कर ही लिया जाएगा। अगर सुरक्षा प्रबंध हुए तो इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा बैराज परिसर में प्रवेश पाने के लिए शुल्क पर भी चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद पुजारा IPL में लौटे,7 साल बाद ही धोनी के साथ करेंगे ड्रेसिंग रूम शेयर, 50 लाख में बिके

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शेमफार्ड स्कूल में NCC प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें: क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,16.25 करोड़ में RR ने खरीदा

यह भी पढ़ें: आईपीएल-14:ग्लेन मैक्सवेल की विराट कोहली की टीम में एंट्री, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

To Top
Ad