Nainital-Haldwani News

एक फोन कॉल पर दूर होगी पेयजल से जुड़ी समस्या, हल्द्वानी में जारी होगा टोल फ्री नंबर

हल्द्वानी: शहर में पीने के पानी संबंधित समस्याएं जल्द ही दूर होने वाली हैं। विश्व बैंक की मदद से पेयजल योजनाओं को निर्मित किया जा रहा है। जल निगम की भूमिका भी इसमें अहम रहने वाली है। इसी कड़ में अब शहर वासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। कुछ समय बाद से आपको पानी संबंधित समस्याएं लेकर जल निगम नहीं जाना होगा। बल्कि सारी शिकायतें आप घर बैठे फोन से भी दर्ज करा सकेंगे।

विश्वबैंक की सहायता से निर्मित जो भी पेयजल योजनाएं हैं। उनकी देखरेख की ज़िम्मेदारी जल निगम की होगी। बता दें कि योजनाओं का संचालन, रखरखाव, बिल वितरण और बिल वसूली का काम जल निगम करेगा। योजना की देखरेख और सफलता पूर्वक संचालन के लिए पांच साल तक संबंधित ठेकेदार को अधिकृत किया है ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा और तल्ली हल्द्वानी योजनाएं जल निगम को हस्तगत की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: सुरंग में फंसे 35 लोगों से बचाव दल केवल 30 मीटर है दूर, पूरा भारत कर रहा है दुआ

यह भी पढ़ें: डीएम गर्ब्याल का प्लान, ऐसे बढ़ाया जाएगा नैनीताल का Tourism,स्थानीय लोगों को देगें ट्रेनिंग

साथ ही आपको बता दें कि जल निगम के द्वारा सारे उपभोक्ताओं को पानी के कनेक्शनों में मीटर लगाकर दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी कनेक्शनों पर 12 मीटर प्रेशर से पानी आएगा। इससे यह होगा कि सभी को समान रूप से पानी की आपूर्ति हो सकेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात है समस्याओं का निराकरण। अबतक आपको पेयजल संबंधी परेशानी लेकर जल निगम कार्यालय जाना होता था। जहां से समस्या का हल निकलने में समय लग जाता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए बहुत जल्द एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।

जलनिगम विश्वबैंक परियोजना के अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले के गौजाजाली उत्तर, तल्ली हल्द्वानी, कुसुमखेड़ा और ऊधमसिंह नगर के बंडिया, महोलिया और उमरूखुर्द में विश्वबैंक की मदद से पेयजल योजनाएं निर्मित की जा रही हैं। जिसमें से दो नलकूप तल्ली हल्द्वानी और दमुवाढूंगा में विश्वबैंक परियोजना के माध्यम से ही काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तल्ली हल्द्वानी और कुसुमखेड़ा पेयजल योजनाएं लगभग पूरी होने के कगार पर हैं। साथ ही बताया कि पेयजल योजनाएं जून तक हस्तगत हो जाएंगी। इसके बाद इन इलाकों के उपभोक्ताओं को पेयजल बिल वितरण का काम जलनिगम करेगा।

यह भी पढ़ें: NTPC में जारी है रेस्क्यू,टनल में फंसे DGM जीत सिंह ठाकुर,अब तक कोई सुराग नहीं

यह भी पढ़ें: बहन पूछ रही है जीजा कैसे हैं… कुदरत ना जाने किस जन्म का बदला हमसे ले रही है

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी समेत तीन तहसीलों में सस्ती हुई जमीन,पहले से कम रुपयों में बन सकेगा आपके सपनों का आशियाना

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में छूटी नौकरी लेकिन हार नहीं मानी, हल्द्वानी में शुरू की स्पेशल Tea शॉप

To Top