Nainital-Haldwani News

पूरी तरह बदल जाएगा हल्द्वानी का जेल रोड चौराहा, म्यूजिकल फव्वारे के अलावा होंगे कई काम

हल्द्वानी: शहर के चौराहों को सुंदर और भव्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हल्द्वानी स्थित जेल रोड चौराहा कुछ समय बाद बेहद ही आकर्षक रूप में नज़र आएगा। यह कार्य 72 लाख के बजट से होने वाले निर्माण कार्य से संपन्न होगा। लोक निर्माण विभाग टेंडर भी करवा चुका है। बताया जा रहा है कि इसी महीने से काम शुरू हो जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। शहर के प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने की लिस्ट में जेल रोड चौराहे को भी शामिल किया गया था। बहरहाल सितंबर 2019 में तैयार हुए प्रस्ताव में इसके लिए 66 लाख की लागत मानी गई थी। जो कि अब 72 लाख तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट फैंस मायूस,IPL निलामी में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना:पांच किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार,मार्च तक 50 प्रवेश द्वार का लक्ष्य

जेल रोड चौराहा शहर के मुख्य चौराहों में से एक माना जाता है। यह चौराहा कालाढूंगी रोड पर स्थित है। आपको बता दें कि जेल रोड चौराहा रामपुर रोड को कालाढूंगी रोड से सीधे सीधे तौर पर जोड़ता है। अब लोक निर्माण विभाग ने इस स्थान की शोभा बढ़ाने के लिए कमर कस ली है।

जेल रोड चौराहे पर म्यूजिकल फव्वारा भी निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा यहां विवेकानंद की भव्य मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। लोनिवि के मुताबिक फव्वारे के साथ साथ यहां रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। जो इसे और अधिक सुंदर बनाने का काम करेंगी।

अधिशासी अभियंता अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के कुछ पोल शिफ्ट किए जाने हैं। जिसके लिए ऊर्जा निगम ने काम शुरू कर दिया है। पोल के शिफ्ट होने के बाद विभाग द्वारा होने वाला चौराहे का सुंदरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि काम इसी महीने से शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद पुजारा IPL में लौटे,7 साल बाद ही धोनी के साथ करेंगे ड्रेसिंग रूम शेयर, 50 लाख में बिके

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शेमफार्ड स्कूल में NCC प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें: क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,16.25 करोड़ में RR ने खरीदा

यह भी पढ़ें: आईपीएल-14:ग्लेन मैक्सवेल की विराट कोहली की टीम में एंट्री, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

To Top