Entertainment

सनी लियोनी का सालों बाद हॉट अंदाज, सबसे ज्यादा वायरल हो रही तस्वीर

नई दिल्लीःबॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इंडस्ट्री की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2011 में बिग बॉस सीजन 5 में नजर आने के बाद सनी ने बॉलीवुड में एंट्री की और कई फिल्मों में काम किया। देखते ही देखते सनी ने अपनी अलग पहचान बना ली और आज करोडों लोग उनके फैन हैं। पर एक बार फिर सनी अपने हॉट अंदाज के लिए चर्चाओं में आ गई है। सनी आज-कल अपनी एक तस्वीर के लिए सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। कुछ का मानना है कि सनी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही है।हाल ही में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की। ये सनी की सेल्फी है जो उन्होंने शीशे (मिरर) में खींची है, इसमें वो फ्लोरल बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सनी ने लंबे समय बाद अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लंबे समय बाद यह बिकिनी पहनी है। समय है जयपुर में अपने प्राइवेट विला में स्विम करने का। खूबसूरत रिजॉर्ट।’सनी की ये फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। उनके फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें बता रहे हैं कि वो इसमें काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। तो वहीं उनके कुछ फैंस का कहना है कि वो सबसे खूबसूरत हैं और उनकी फैवरेट एक्ट्रेस हैं।

सनी लियोनी ने साल 2014 में फिल्म रागिनी एमएमएस 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी, जो हिट साबित हुई थी। इसके बाद वो हेट स्टोरी 2, एक पहले लीला, कुछ कुछ लोचा है, वन नाइट स्टेंड जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई आइटम नंबर सॉन्ग भी किए जो काफी हिट भी हुए। इसमें बेबी डॉल, पिंक लिप्स, लैला मैं लैला और ट्रिपि ट्रिपि जैसी गाने शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/BxHsLmQBtYb/

साहस होम्योपैथिक की इस टिप्स से दूर होगी लिवर की परेशानी

सनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एडल्ट स्टार रह चुकी सनी और उनके पति डेनियल वीबर ने जुलाई 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से एक बच्ची को गोद लिया और उसे निशा कौर वीबर नाम दिया, जिस समय उन्होंने निशा को गोद लिया वो 21 महीने की थीं। इसके बाद 4 मार्च 2018 को दोनों सरोगेसी के जरिए दो बेटों के पेरेंट्स बने।  

To Top