Entertainment

पेरिस के इस आलीशान महल में होगी प्रियंका की जेठानी की शादी, जानिए खासियत

नई दिल्लीः एक बार फिर होने जा रही शाही शादी। प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शादी सिटी ऑफ लव पेरिस में होने वाली है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले एक हफ्ते से पेरिस में शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक जो और सोफी की शादी Château में होने जा रही है। बता दें कि Château 17 एकड़ में फैला हुआ है। यह महल 18 वीं शताब्दी का है और इस महल में बाग-बगीचे और 82 फुट लंबा स्वीमिंग पूल भी है। इस जगह पर नौ कमरे, एक वाइनरी और टेनिस कोर्ट भी बनाया गया है। इसमें 16 बेडरूम और 16 बाथरूम हैं। Château के एक रात रुकने के खर्चे की बात करें तो एक रात को रुकने का खर्चा लगभग 3,21,084 लाख रुपये है।बता दें कि बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 के कुछ घंटों के बाद हुई जो और सोफी की सीक्रेट वेडिंग हुई थी। उनकी यह सीक्रेट वेडिंग लास वेगस के लिटिल व्हाइट चैपल में हुई थी। अब वो 15 जुलाई को एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने  जा रहे हैं। जो जोनस और सोफी अपनी शादी को शाही बनाने के लिए एक शानदार पार्टी करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस शादी का डेकोर काफी क्लासी और आलीशान होेने की उम्मीद है। इसके अलावा शादी में एक ग्रैंड केक भी होगा

वहीं बता दें कि जो और सोफी बीते कई दिनों से पेरिस में है और क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहें हैं। दूसरी शादी से कुछ समय पहले सोफी ने अपने पति जो जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। वहीं दोनों कपल को फैंस ने एक क्यूट नाम जोफी दे दिया है।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

To Top