Nainital-Haldwani News

अनियंत्रित कंटेनर ने मचाया कोहराम,चार को रौंदा,2 सगी बहनों की मौत

हल्द्वानीः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसो के कारण नाजाने कितने लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा रुद्रपुर से सामने आया है। जहां एक अनियंत्रित कंटेनर 4 युवतियों का काल बन गया। गदरपुर से आ रहे एक तेज अनियंत्रित कंटेनर ने युवतीयों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बता दें कि सकेंद्र सैनी सेठी कॉलोनी, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश निवासी यहां मजदूरी करता है। उसकी 25 साल की बेटी डॉली और 18 साल की बेटी पुनीता भी यहीं मजदूरी करते थे। सुबह करीब 9.30 दोनों बहनें अपनी दोस्त खुशबू, एक और दोस्त के साथ काम पर जा रहीं थीं। जैसे ही वे चारों हाईवे के पास पहुंचे और हाईवे पार कर रहे थे। तभी अचानक गदरपुर से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर चारों युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पुनीता ओर उसकी बहन डॉली की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारते ही चालक कंटेनर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। और गुस्साए लोगों ने कंटेनर में तोड़फोड़ कर दी और जाम लगा दिया। मौेके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे में लगे जाम का हटाया। कोतवाल कैलाश भट ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों युवतियों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। वही मृतक बहनों के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया है।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

 

 

 

 

To Top