Nainital-Haldwani News

Sushila Tewari में मरीज की जिन्दगी के साथ खिलवाड़, दे दी खून की गलत रिपोर्ट

max face clinic haldwani

हल्द्वानीः स्वास्थ्य का अधिकार जनता का सबसे पहला अधिकार होतो है लेकिन शहर में बेहतर सवास्थ्य सेवाओं के अभाव में रोजाना हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा चुकी हैं। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी अस्पताल का तो भगवान ही मालिक है। आए दिन Sushila Tewari में मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जहां एक महिला की गलत रिपोर्ट दे दी गई। मामले के बाद एसटीएच में हगांमा खड़ा हो गया।

बता दें कि आवास विकास निवासी एक व्यक्ति की पत्नी Sushila Tewari अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान महिला का खून का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में महिला का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव बताया गया। जबकी महिला का ब्लड ग्रुप नेगिटिव था। मामले के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। काफी देर हंगामा होने के बाद बता चला कि महिला कि रिपोर्ट किसी दूसरी महिला की रिपोर्ट से बदल गई थी। वहीं डॉक्टर अरुण जोशी का कहना है कि इस मामले की उनके पास कोई शिकायत नही आई है।

To Top
Ad