National News

भाजपा में शामिल सुपरस्टार निरहुआ , फैंस ने भाजपा पर निकाली भड़ास

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव का हल्ला हर राज्य के साथ हर क्षेत्र में भी देखा जा रहा है। हर साल फिल्मी दुनिया के अभिनेता और अभिनेत्री चुनाव के मौसम में सबसे ज्यादा पार्टियों से जुड़ते देखे जाते है। लोकसभा चुनाव 2019 में भी यह कार्य लगातार देखा जा रहा है। और कुछ दिनों से लगातार यह सिलसिला देखा जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों में ही फिल्मी सितारे अपने लोकप्रियता का फायदा उठाते नजर आ रहे है। बुधवार को जहां उर्मिला मारतोड़कर ने कांग्रेस ज्वॉइन करी तो वही भाजपा ने भोजपुरी वोटरों के लिए सबसे बड़ा दाव खेला। भाजपा ने भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भाजपा का दामन थाम लिया।

जिसके बाद निरहुआ की भाजपा में जाने की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। पर भाजपा का यह प्लेन गलत साबित होते दिख रहा है। तस्वीरो ने निरहुआ के फैंस को काफी प्रभावित किया पर यह संकेत भाजपा के लिए अच्छे नहीं देखे जा रही है। सोशल मीडिया में जो तस्वीर वायरल हो रही है। वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर है जिसमें उत्तर प्रदेश के बड़े नेता और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय तो बैठे है पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ को पीछे खड़ा किया गया है। भाजपा के इस बर्ताव से सुपरस्टार निरहुआ के फैंस काफी नाराज दिख रहे है। और कई फैंस ने भाजपा की टांग खींचने का भी काम करना शुरू कर दिया गया है।  निरहुआ के अलावा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नेता संजय गुप्ता भी बीजेपी में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन संजय गुप्ता को भी मंच पर जगह नहीं मिली। कुर्सी न मिलने के कारण वह काफी देर तक खड़े रहे। इस वजह से नाराज होकर संजय गुप्ता फौरन वहां से लौट गए। उनका कहना है कि अगर बीजेपी ज्वॉइन करने से पहले ये हालत है तो ज्वॉइन करने के बाद क्या होगा।बता दें निरहुआ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इसके बाद ही उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी निरहुआ को आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है। पर पार्टी ज्वॉइन के बाद इस कुर्सी की घटना ने निरहुआ के फैंस को काफी नराज किया है। जिसका असर निरहुआ के चुनाव लड़ने पर देखा जा सकता है।

To Top