National News

ये है अरबपति नेता, 90 लाख के बंगले की कीमत 5 साल में नहीं बढ़ी..

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में लगभग हर क्षेत्र में टिकट फाइनल कर दिया गया है। जिसमें नामांकन भी शुरू हो गये है। यही कारण है कि आम जनता को अपने नेता और होने वाले सांसदों की संपत्ति की भी पूर्ण जानकारी मिल रही है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं की संपत्ति का आप अनुमान भी नहीं लगा सकते है। इस ही क्रम में बिहार के भी दिग्गज नेता अपना ब्योरा देते नजर आ रही है। बिहार के नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति बताते हुए कई नेताओं ने जनता को आश्चर्यचकित कर दिया। जिसमें जीतन राम मांझी ने पांच साल में चार गायें खरीदे तो साथ में दो बंदूके भी खरीद ली। भूदेव चौधरी पर तीन मामले दर्ज हैं, तीन कोर्ट में चल रहे। बसपा प्रत्याशी उपेन्द्र रविदास जमुई के सबसे धनी प्रत्याशी हैं। ढाई अरब के मालिक पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की संपत्ति पांच वर्षों में पांच गुनी बढ़ी है जबकि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी तो केवल चार गाय और दो बंदूक ही खरीद पाये। जमुई के सांसद चिराग पासवान के पास पटना में 90 लाख का एक बंगला है। इस बंगले की कीमत 2014 से अबतक नहीं बढ़ी है। छह कंपनियों के मालिक चिराग पासवान के पास कोई गाड़ी नहीं है। ये ब्यौरे सोमवार को पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों द्वारा सौंपे गये हलफनामे में दर्ज हैं।

पूर्णिया के कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की 2012-13 में आमदनी 24 लाख 20 हजार 166 रुपये थी जो 2017-18 में बढ़कर 1 करोड़ 37 लाख 70 हजार 385 हो गयी। उनके पास 44 करोड़ 99 लाख 35 हजार 474 करोड़ की चल संपत्ति, जबकि 2 अरब 10 करोड़ 55 लाख 87 हजार की अचल संपत्ति है। उनके पास पूर्णिया के अलावा पटना और दिल्ली में घर है। उनकी पत्नी रुबी सिंह की सालाना आमदन करीब 86 लाख है।

To Top