National News

चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान, क्या बदलेंगे समीकरण!

नई दिल्लीः लोकसभा के लिए भाजपा से ज्यादा जनता की नजर कांग्रेस के ऊपर टिकी है। जहां भाजपा पूर्ण बहुमत का दावा कर रहा है। तो वही कांग्रेस अपनी साख बचाने में लगी है। यही कारण है कि इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना सबसे बड़ा चहरा दिखा रही है। हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गाया है। उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में सौंपने के बाद कई विरोधी पार्टी के नेताओं ने प्रियंका को परिवारवाद से जोड़ने की कोशिश करी । पर परिवारवाद के सवाल पर प्रियंका ने कम ही जवाब दिया।कई बार प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ने का सवाल पुछा गया तो प्रियंका ने इस सवाल को हमेशा टाल ही दिया। इस बार के चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रियता सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इस बार उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका ने जमकर पकड़ी है। यही कारण है कि प्रियंका लम्बे समय से उत्तर प्रदेश में ही रह रही है। इस बार प्रियंका हर एक सवाल का जवाब भी देती नजर आ रह है। यही कारण है कि एक बार फिर प्रियंका से चुनाव लड़ने पर सवाल किया है तो इस बार प्रियंका ने चुनाव लड़ने पर हामी भर दी है साथ ही यह भी कहा की अगर पार्टी कहेगी तो में चुनावी मैदान में उतरूंगी। प्रियंका के इस जवाब ने जहां कांग्रेस में जान फूंक दी तो वही अन्य पार्टी इस जवाब से कुछ हद तक परेशान दिख रही है।इस बार के चुनाव में प्रियंका बूथ से लेकर हर एक बड़े कार्यकर्ता से बात कर रही हैं। इन वजहों से प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस से पहले रॉबर्ट वाड्रा खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने कहा की जबतक उनके ऊपर लगे केस नहीं हट जाते तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा पर लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में केस चल रहा है।

To Top