National News

राहुल के नामांकन से ज्यादा प्रियंका के ट्विटर ने मचाया हंगामा

नई दिल्लीः कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी सीट से पर्चा दाखिल कर दिया। नामांकन और उससे पहले रोड शो के दौरान गांधी और वाड्रा परिवार मौजूद रहा। प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रिहान और बेटी मियारा भी रोड शो में शामिल हुए। नामांकन के बाद प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेतीं हुईं नज़र आ रही हैं। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो फोटो शेयर की हैं। इनमें प्रियंका अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ सेल्फी ले रही हैं। कांग्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘अपने बच्चों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा’ जिसके बाद प्रियंका गांधी ने इस तस्वीर को रिट्वीट भी किया और लिखा कि ये तस्वीर उससे भी अच्छी है जो सेल्फी मैने अपने फोन में ली है।बता दें कि रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान, बेटी मिराया मौजूद थे। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रोड शो में तो मौजूद नहीं थीं, लेकिन वह बाद में नामांकन के वक्त साथ रहीं। 
प्रियंका ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ रिश्ते दिल के होते हैं, आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि हैं। आपको बता दें कि रेहान, मिराया इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन इस तरह किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में पहली बार ही वह देश की जनता के सामने आए हैं। यही कारण रहा कि सोशल मीडिया पर भी दोनों को लेकर एक बज़ दिख रहा है।आपको बताते चलें कि इससे पहले करीब तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से पर्चा दाखिल कर दिया। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्‍वागत किया। राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने हाथ हिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। नामांकन के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी नजर आईं। राहुल गांधी अमेठी से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और ये चौथी बार है जब वह यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। 2004, 2009 और 2014 में वह जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। इस बार फिर उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी से है। स्मृति ईरानी गुरुवार को अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगी।

To Top
Ad