Uttarakhand News

200 करोड़ की शाही शादी में चार चांद लगाएंगी ये बॉलीवुड हस्तियां, जानिए

देहरादूनः भारत से जाकर साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल ने अपने दो बेटों की शादी के लिए उत्तराखंड के औली को चुना है। आज से शादी समारोह के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। गुप्ता बंधुओं के पारिवारिक मित्र सुमित अदलखा ने बताया कि विवाह समारोह की शुरुआत हो गई है। सुबह लोक गायक प्रीतम भरतवाण ने जागर गाकर भगवान नृसिंह की पूजा कि। इस दौरान गुप्ता परिवार के नजदिकी सदस्य मौजूद रहे। वहीं इस शाही शादी में गढ़वाली रीति-रिवाजों का खास ख्याल रखा जाएगा। वहीं शादी में चार चांद लगाएंगी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां।

बता दें की इस शाही शादी को और भी ज्यदा यादगार बनाने के लिए गुप्ता बंधुओं ने बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों को शादी का निमंत्रण दिया है। शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। औली में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बॉलीवुड के कलाकार पहुंचेंगे। परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल कपूर, जैकलीन, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर जैसे कलाकार शादी में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं शंकर एहसान लॉय और विशाल शेखर परफॉर्म करेंगे। इंटरनेशनल म्यूजिक ग्रुप सिम्फनी और बॉम्बे रॉकर्स भी शादी में आए मेहमानों का मनोरंजन करेंते नजर आएंगे। इस शादी में मेहमान तो गिने-चुने ही बुलाएं गए हैं, लेकिन खर्चा दो सौ करोड़ के करीब है। औली के स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया गया है।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

बता दें कि शादी समारोह के लिए औली में होटल क्लिप टॉप को लाइटों से सजा दिया गया है।  औली में मंगलवार से 22 जून तक शाही शादी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो शादियों के लिए जोशीमठ से लेकर औली तक की हर दुकान को गुप्ता बंधुओं ने किराये पर ले लिया है। पूरे आयोजन के लिए परिवार लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। बता दें कि पहले ये शादी इटली में हो रही थी जिसके बाद राज्य सरकार के आग्रह के बाद शादी के लिए औली को चुना गया।

To Top