Uttarakhand News

मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होगी प्री मानसून बारिश

देहरादूनः उत्तराखंड में 16 जून से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। पूरा राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट मे है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। तापमान ने पिछले सभी रिकोर्ड तोड़ दिये हैं। मैदानी इलाकों के लोगों के अलावा पहाड़ी क्षेत्र के लोग भी गर्मी से परेशान है। पिछले दो दिनो से सूरज खूब ताबड़तोड़ आग उगल रहा है। मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। बता दें कि उत्तराखंड में रविवार से अगले एक हफ्ते तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान 16 से 19 तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उसके अगले तीन दिन बारिश में कमी देखने को मिल सकती है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदान और पहाड़ी क्षेत्रोें में बादल गरजेंगे, साथ ही हल्की बुंदा बांदी भी हो सकती है। अनुमान लगाया गया है कई इलाकों में तेज रफ्तार आंधी भी चल सकती है। वहीं मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 19 के बाद बारिश में कमी देखी जाएगी। 21 जून तक बारिश काफी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्री मानसून बारिश है। प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने के आसार हैं, उससे पहले प्री मानसून बारिश होगी।
उत्तराखंड में इस बार मानसून करीब आठ दिन देरी से दस्तक देगा। मौसम विभाग का मानना है कि अमूमन उत्तराखंड में मानसून 22-23  जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार मानसून के एक जुलाई तक आने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। रविवार से बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून कि निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है इस बार उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा सामान्य रहेगी। प्री मानसून से मानसून के बीच प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगें।
To Top