Uttarakhand News

शाही शादीः तो इस शाही अंदाज में हुई अजय गुप्ता के बेटे की शादी, जानिए

देहरादूनः गुरुवार को अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी शाही अंदाज में हुई। शादी में गुप्ता बंधु और रिशतेदार पगड़ी और शेरवानी में नजर आए। उत्तराखंड के औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की दो सौ करोड़ की शाही शादी की रस्में 18 जू्न से शुरू हो गई थी। शादी समारोह 5 दिनों तक यानी 18 से 22 जून तक चलेगा। भव्य शादी की चर्चा भारत में ही नही बल्की पूरी दुनिया में हो रही है। सुबह करीब नौ बजे दूल्हा सूर्यकांत सफेद घोड़े पर सवार होकर शाही अंदाज में करीब सौ मीटर दूर स्थित शादी के मंंडप में पंहुचे। सूर्यकांत ने फिरोजी और गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं दुल्हन कृतिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसमें सिल्वर और गोल्डन दोनों तरह का खुबसूरत वर्क किया गया था।

बता दें कि शादी के लिए तीन घेरे में कुर्सियां लगाई गई थीं। सबसे पहले घेरे में गुप्ता बंधुओं का परिवार, दूसरे घेरे में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही गुप्ता बंधुओं के परिजन बैठे थे। और तीसरे घेरे में गुप्ता बंधुओं के करीबी लोग बैठे हुए थे। मंडप के पास बारह स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें स्थानीय और बाहर से पहुंचे मेंहमान बैठे थे। इसके बाद ठीक साढ़े दस बजे कर्क लग्न में वेद मंत्रोच्चारण के साथ मंडप में शादी की रस्में शुरू हुई। दोपहर में बारह बजकर बीस मिनट पर दुल्हन कृतिका सिंघल अपने पिता दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल और परिजनों के साथ शादी मंडप में पहुंची।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

बता देें कि करीब सवा दो घंटे में विवाह की रस्में पूरी हुई। आचार्य पंडित गौरव शास्त्री, प्रभाकर शर्मा, नवीन शर्मा और प्रियांशु सती के साथ 101 ब्राह्मणों ने शादी संपन्न कराई। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती और पतंजलि योगपीठ बालकृष्ण दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए शादी मंडप में पहुंचे। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को औषधीय पौधा और रुद्राक्ष की माला भेंट की। इसके बाद पौने दो बजे दूल्हा और दुल्हन  क्लिप टॉप क्लब पहुंचे। शादी के बाद अब गुप्ता परिवार दोनों बेटों को लेकर 23 जून को बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए ले जाएंगे। बता दें कि 200 करोड़ की शाही शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य सेट तैयार किए गए हैं जिसके सामने बॉलीवुड के बड़ी फिल्म बाहुबली का सेट भी फीका पड़ गया है। इताना ही नही शादी की सजावट के लिए स्विटजरलैंड से फूल मंगवाए गए हैं। इनकी कीमत जान कर आप भी दंग रह जाएंगे, इन फूलों पर करीब 5 करोड़ तक खर्च किया गया हैं। औली की सड़कों को भी फूलों से सजा दिया गया है। वहीं शाही शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां उर्वशी रौतेला, सूफी गायक कैलाश खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभीनेत्री केटरीना कैफ, जेकलीन फर्नांडीज ,रैपर बादशाह, सिंगर अभिजीत सावंत भी शामिल हुए।

 

To Top
Ad