Uttarakhand News

उत्तराखंड को करना होगा थोड़ा और इंतजार,आठ दिन देरी से दस्तक देगा मॉनसून

देहरादूनः इस वर्ष गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानी क्षेेत्रों में पारा 40 के पार पहुंच गया है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। जून के शुरुवात से ही प्रंचड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में जून में आने वाला मॉनसून इस बार जुलाई में दस्तक देगा। इसके वजह से लोगों को गर्मी का कुछ और समय तक सामना करना पड़ेगा। इस बार उत्तराखंड में मानसून करीब आ़़ठ दिन की देरी से दस्तक देगा।

बता दें कि आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 22-23 जून को दस्तक देता है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून एक जुलाई तक आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रशांत महासागर में मई तक अलनीनों का असर बना रहा था। यही वजह है कि इस बार उत्तर भारत समेत उत्तराखंड में मानसून देर से दस्तक देगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तराखंड में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से चार फिसदी तक कम हो सकती है। लेकिन मौसम वैज्ञानिक इसे सामान्य ही मानते हैं। देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस बार आठ जून को केरल में दस्तक देगा। जबकि केरल में मानसून एक जून तक दस्तक दे देता था। केरल में एक हफ्ते बाद मानसून की वजह के चलते एनसीआर में इस बार मानसून करीब आठ से नौ दिन देरी से दस्तक देगा। बता दें कि मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून की बारिश 96 फिसदी रहेगी। बीते गुरुवार को नैनीताल जिले के इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। वहीं प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 13 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते लोगों और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिलेगी।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

 

To Top