Nainital-Haldwani News

जिसे हल्द्वानी पुलिस समझ रही थी पति वो निकला ससुर, ऐसे बहू को दी दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: शहर में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 4 सितंबर को देवलचौड़ हरिपुर जमन सिंह गांव में मिले महिला के कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। इस मामले ने खुद पुलिस को भी चौंका दिया। महिला की हत्या करने का शक पति पर जा रहा था लेकिन हत्या उसके ससुर ने की। हत्या का कारण महिला के गैर पुरुषों के साथ अवैध संबंध रहा।

महिला बरेली की रहने वाली थी और हरिपुर जमनसिंह में किराये पर अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला की पहचान सामने आई। उसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि लाश बरेली की रहने वाली महिला सीमा की है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने पति मदन के साथ रहने आई थी।

मकान मालिक गुरचरन सिंह पुत्र बहादुर सिंह के मुताबिक महिला ने 10 सितंबर को किराये पर कमरा लिया। 18 सितंबर को मदन ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा के किसी से अवैध संबंध थे। इसके चलते वह फरार हो गई। जिसके बाद वह दो बच्चों को लेकर वहां से चला गया और वापस नहीं आया। पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी।

आरोपी का बयान

पुलिस ने आरोपी को रामपुर रोड से कल गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मदन लाल महिला का पति नहीं बल्कि ससुर था। उसका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। इसका फायदा सीमा ने उठाया और उसके गांव में कई युवकों के साथ अवैध संबंध बन गए। परिवार की काफी बदनामी हो गई। ससुर मदन लाल ने बताया कि पत्नी के निधन के बाद वह छोटे बेटे और सीमा के साथ हल्द्वानी आ गया।

हल्द्वानी में वह ठेकेदार के यहां काम करने लगा। उसने बताया कि मेरे काम पर जाने के बाद वह लडक़ों के साथ फिर से बातें करने लगी। इस बात को लेकर मेरा और सीमा का झगड़ा हुआ। उसने मुझे मारने की धमकी दी। 50 वर्षीय मदन लाल ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें सीमा बेहोश हो गई। उसे लेकर मैं जंगल की ओर गया और उसपर धारदार हथिहार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद किसी को पचा ना चले इसके लिए मैंने शव को जलाने की कोशिश की।

To Top
Ad