Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पवित्र अटल को आखिरी सलाम,अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी: भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी का अस्थि कलश प्रदेश सरकार के शहरी विकास, प्रभारी मंत्री एवं प्रवक्ता श्री मदन कौशिक के नेतृत्व में तराई के जनपद उधमसिह नगर से होते हुये दोपहर कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहुचा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का अस्थि कलश का ट्रांसपोर्ट  नगर, हिन्दू धर्मशाला, तिकोनियां स्थित दीनदयाल चैक, शीशमहल रामलीला मैदान,नारीमन चैराहा काठगोदाम में जनसाधारण के दर्शनार्थ रखा गया, जहां सैकडों की संख्या मे लोगो द्वारा स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्वासुमन अर्पित किये। कलश यात्रा में बडी संख्या में जनसमूह के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ववर्ग, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

अस्थि कलश यात्रा का समापन रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर हुआ, जहां स्व0 बाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन गौला नदी मे वैदिकमंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया।  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि अटल जी आज हमारे बीच मे नही है लेकिन उनकी प्रेरणा एवं उनके आदर्श हमें देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे, हम सभी देशवासी उनकी भावना एवं स्वप्न के अनुसार सुदृढ एंव विकसित राष्ट्र के निमार्ण मे तत्पर रहेंगे।

अस्थि कलश यात्रा विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप विष्ट, पूर्व सांसद बच्ची सिह रावत, बलराज पासी, गजराज विष्ट, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट,गोविन्द सिह विष्ट, बिन्देश गुप्ता, मनोज साह, जोगेन्द्रपाल सिह रौतेला, ममता पलडिया,प्रताप विष्ट,धु्रव रौतेला, राजेश मल्होत्रा, चतुर सिह बोरा, भुवन भट्ट, आलम नदगली, विकास भगत, अनिल कपूर डब्बू, हेमन्त द्विवेद्वी, चन्दन विष्ट, पूरन चन्द्र शर्मा,मनेाज जोशी, नितिन कार्की, प्रमोद तोलिया, राजेन्द्र सिह बिष्ट, सुरेश तिवारी,कल्पना बोरा, शान्ति भटट, तरूण बंसल,राहुल झिंगरन, विजय मनराल,अरविन्द पडियार, जगदीश विष्ट,रेनू अधिकारी, प्रमोद बोरा, भाष्कर पुरोहित, प्रकाश रावत,जितेन्द्र मेहता,गणेश पंत, प्रकाश हरर्बोला, साकेत अग्रवाल के अलावा जिलाधिकारी विनोद कुमार समुन, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकरी एपी बाजपेयी, के अलावा बडी संख्या मे कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं जनसमुदाय मौजूद था।

To Top