Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः आग से झुलसे दंपति का नही हुआ Suhila Tewari में इलाज

हल्द्वानीः शहर का सबसे फैमस Suhila Tewari अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। स्वास्थ्य का अधिकार जनता का सबसे पहला अधिकार होतो है लेकिन शहर में बेहतर सवास्थ्य सेवाओं के अभाव में रोजाना हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा चुकी हैं। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी अस्पताल का तो भगवान ही मालिक है। एसटीएच से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां आग से झुलसे दंपति को एसटीएच में इलाज नही मिला।

बता दें कि 31 जुलाई की रात को सुरेश पंत उम्र 53 और पत्नी गीता पंत उम्र 44 निवासी ब्लाक रोड भीमताल खाना बना रहे थे। तभी अचानक गैस कनेक्शन में आग लगने से दोनों झुलस गए थे। हादसे के बाद दोनों को Suhila Tewari लाया गया। लेकिन डॉक्टरों की बेपरवाही के वजह से दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। दोनों के इलाज में डेढं लाख रुपये लग गए। इसके बाद दोनों को फिर से एसटीएच लाया गया। मामले के बाद एसटीएच में प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर हिमांशु सक्सेना की देखरेख में दोनों का इलाज किया जारा है। दंपति को बर्न आईसीयू में रखा गया है। वहीं समाज सेवी गुरविंदर सिंह चड्ढ़ा नें डीएम से दोनों के लिए आर्थिक मदद मांगी है।

max face clinic haldwani
To Top