Nainital-Haldwani News

देर रात तक नहीं मिली बस, हल्द्वानी बस स्टेशन में यात्रियों का हंगामा -( वीडियो)

हल्द्वानी: देहरादून के लिए ट्रेन बंद होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात को यात्रियों की संख्या बढ़ जाने से 35 बसें भी कम पड़ गई और देहरादून-दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को मुरादाबाद और रामपुर के लिए बस पकड़नी पड़ी। इस बीच यात्रियों हल्द्वानी बस स्टेशन प्रशासन पर सही जानकारी ना देने का भी आरोप लगाया है।

रविवार को रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली और देहरादून जाने के लिए बसों की संख्या को नहीं बढ़ाया। चालकों की छुट्टी होने से दो बसें वर्कशाप से बाहर नहीं निकल पाई। इस बारे में स्टेशन इंजार्ज डीएन जोशी ने बताया कि चालक नहीं होने के कारण अतिरिक्त बसें नहीं भेजी जा सकी है। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

इस बीच गुस्साएं यात्रियों ने बस स्टेशन में स्थित टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा किया। इसके अलावा उन्होंने काउंटर पर बैठे कर्मचारी पर सही जानकारी ना देने का आरोप लगाया।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/518334662093259/

उन्होंने वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी शेयर कर दिए, जिसमें टिकट काउंटर में बैठे कर्मचारी यात्रियों के सामने गुटका खाते दिखाई दे रहे हैं। यात्रियों का कहना था कि यदि उन्हें वक्त रहते सही जानकारी मिल जाती तो वह कोई दूसरा विकल्प खोज सकते थे लेकिन रात 11 बजे उनके पास इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

To Top