Nainital-Haldwani News

सफाई के लिए हल्द्वानी की जनता को देने होंगे अधिक रुपए, इतना बढ़ेगा शुल्क

हल्द्वानी: अब शहर को साफ रखने के लिए हल्द्वानी की जनता को अधिक रुपए देने होंगे। नगर निगम कूड़ा उठाने के चार्ज को बढ़ाने का प्लान कर रहा है। जिसके तहत लोगों को 40 की जगह अब 60 रुपए देने होंगे। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया है और आने वाली बोर्ड बैठक में इसे रखा जाएगा।

बता दें कि अभी नगर निगम द्वारा 13500 घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाता है। ये आकंड़े पुराने वार्डों के हैं। कूड़ा उठाने में नगर निगम को घाटा हो रहा है और इसके चलते कूड़ा उठाने के शुल्क में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम कंपनी को 10 लाख रुपए प्रतिमाह देना पड़ रहा है। इसे देखते हुए घर-घर से कूड़ा उठाने का शुल्क 40 से बढ़कर 60 रुपए करने वाला है। इसके अलावा व्यावसायिक कूड़ा उठान को भी बढ़ाने की तैयारी हो रही है।

वहीं नगर निगम में शामिल नए वार्डों के लिए भी नई दर ही लागू होंगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज कांडपाल ने बताया कि गाड़ियां खरीदने के लिए लोन प्रोसेस अंतिम चरण में हैं और गाड़ियां आने के बाद नगर निगम के नए वार्डों से भी कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जो लोग यह चार्ज नहीं देंगे उनपर नगर निगम जुर्माना जाएगा।

To Top
Ad