Nainital-Haldwani News

डीएम सविन बंसल ने प्रवासियों के संबंध में दी अहम जानकारी, आंकड़े भी सामने आए

नैनीताल जिले में बाहर प्रान्तों से ट्रेन,बसों व निजी वाहनों से प्रवासियों के पहुंचाने का सिलसिला जारी है। उनके लिए संस्थागत एवं होम का नियम अनिवार्य है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि जनपद मे अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 12614 प्रवासी आ चुके है। जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में ही होम अथवा संस्थागत क्वारंटाइन किया गया। जिसमें से अब तक 7567 प्रवासियों ने अपनी क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे 8873 प्रवासी होम क्वारंटाइन व 3741 संस्थागत क्वारंटाइन किये गये।

विकास खण्ड धारी के 41 ग्राम सभाओं में 541 प्रवासी आये हैं जिनमें से 398 प्रवासियों को होम क्वारंटाइन व 143 को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया। इसी तरह ब्लाक रामनगर के 53 ग्राम पंचायतों मे 2238 प्रवासी आये है जिनमें से 2008 को होम क्वारंटाइन व 230 प्रवासियो को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया।

हल्द्वानी ब्लाक के 60 ग्राम पंचायतों में 2127 प्रवासी आये है जिनमे से 1950 होम तथा 177 प्रवासियों को संस्थागत, बेतालघाट ब्लाक के 75 ग्राम पंचायतों 2643 प्रवासियों मे से 1429 होम व 1214 संस्थागत क्वारंटाइन किया गया।

ओखलकांडा ब्लाक के 75 ग्राम पंचायतों मे 1274 प्रवासियों मे से 646 होम व 628 प्रवासी संस्थागत क्वारंटाइन, रामगढ ब्लाक के 59 ग्राम पंचायतों मे पहुचे 1213 प्रवासियों में से 645 होम व 568 संस्थागत क्वारंटाइन, कोटाबाग ब्लाक मे 56 ग्राम पंचायतों मे 1723 प्रवासियों मे से 1113 होम व 610 संस्थागत तथा भीमताल ब्लाक के 60 ग्राम पंचायतों मे पहुंचे 855 प्रवासियों मे से 684 होम कोरेन्टीन व 171 प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया।

डीएम सविन बंसल ने ग्रामीण क्षेत्रों में होम व संस्थागत क्वारंटाइन व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण, स्कैनिंग, सर्वलांस व होम कोरेन्टीन पर पैनी नजर रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की आइडीएसपी की टीमों के साथ ही वीआरटी व सीआरटी टीमों को दिये। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों मे नियमित भ्रमण कर क्वारंटाइन प्रवासियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सर्वलांस व क्वारंटाइन की सूचनाएं कन्ट्रोल रूम मे नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन देगे। डीएम सभी प्रवासियों से क्वारंटाइन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। उन्होने कहा जो क्वारंटाइन प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करता पाया जायेगा उन पर एफआईआर करते हुये सख्त कार्यवाही की जायेगी।

To Top