Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से ग्रिल तोड़ भाग गया युवक, पैदल पहुंचा 25 किमी दूर

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के चलते कई लोग हल्द्वानी में फंसे हुए हैं। जिन्हें स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा कुछ को डॉ सुशीला तिवारी भी भर्ती किया गया है। मामला यही से सामने आ रहा है। शुक्रवार रात को क्वांरटाइन वॉर्ड में भर्ती युवक हॉस्पिटल से भाग गया। इस बारे में प्रशासन को पता चला तो उनके होश उड़ गए। युवक हॉस्पिटल की ग्रिल तोड़कर फरार हो गया लेकिन 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एसटीएच प्रशासन ने इस बारे में शनिवार सुबह मेडिकल पुलिस चौकी को जानकारी दी। युवक का नाम आन सिंह है और वह सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। वह स्टेडियम स्थित राहत केंद्र से एसटीएच शिफ्ट किया गया था। वो गांव जाने की अनुमति मांग रहा था। उसे बताया था कि मां की तबीयत खराब है लेकिन क्वारंटाइन पीरियड पूरा नहीं होने की वजह से उसे अनुमति नहीं मिली। वह अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती गया था।

सुबह स्टाफ ने चेक किया तो वह बेड पर था। फिर पता चला कि वह शुक्रवार रात मौका लगने पर अस्‍पताल से भाग गया। पुलिस ने खोज शुरू की तो वह 25 किली पैदल चलकर भीमताल पहुंच गया था वहां से उसे कोतवाली लाया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच गई है। शनिवार को मामले हरिद्वार से सामने आए हैं। देहरादून में कुल 20 मामले सामने आए हैं और उसे रेड जोन घोषित किया है। 20 अप्रैल के बाद कुछ जिलों को राहत मिलने के आसार है।

To Top