Nainital-Haldwani News

ICSE बोर्ड है बेहतर, EDU Mount इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या ने रखी अपनी बात

स्कूलों के नए सत्र की शुरूआत होने वाले है। स्कूलों में प्रवेश आरंभ है। अपने बच्चे को किस स्कूल में डाला जाए इसे लेकर अभिभावक काफी गंभीर हैं। CBSE और ICSE, भारत में दो जाने माने बोर्ड हैं और इनको लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि, “CBSE और ICSE बोर्ड में कौन सा बोर्ड बेहतर है?” हल्द्वानी शहर की बात करें तो अधिकतर स्कूलों में CBSE पेर्टन को फॉलो किया जाता है, जो भारतीय स्कूलों में मान्य है। वहीं ICSE/isc स्कूलों का पेर्टन विदेशों में भी चलता है। ICSE/isc बोर्ड का सिलेबस Cambridge School (United Kingdom) से प्रेरित है जहां इंग्लिश जैसे विषय में काफी ज़ोर दिया जाता है और भविष्य में जो विद्यार्थी IELTS और TOEFL जैसी परीक्षाएं देना चाहते हैं उनके लिए इस बोर्ड से पढ़ाई करना बहुत फायदेमन्द होता है।

बरेली रोड स्थित EDU Mount इंटरनेशनल स्कूल और यूरो KIDS में ICSE पेर्टन के हिसाब से पढ़ाई होती है। इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्या नम्रता सेन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हर बच्चा विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता है, जहां ICSE/isc बोर्ड के अनुसार पढ़ाई होती है। भारत के विख्यात स्कूल जो कामयाब है, वहां भी ICSE/isc बोर्ड के अनुसार होती है। कुछ उदाहरण आपकों नैनीताल के स्कूलों में भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि ICSE/isc बोर्ड का सिलेबस मजबूत है जो भविष्य की पढ़ाई को आसान बनाता है। हम शिक्षा से बच नहीं सकते हैं। पिछले दिनों अन्य पेर्टन सरल हुए हैं जो मेरे हिसाब से उचित नहीं है। बड़े स्तर की पढ़ाई करने में विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर एक पेर्टन के हिसाब से पढ़ाई होगी तो उत्तराखंड का बच्चा और मुंबई का बच्चा एक ही पढ़ाई करेगा, शिक्षा का स्तर बराबर रहेगा।

इसके अलावा ISCE/isc से CBSE में माइग्रेट होने पर कोई दिक्कत नहीं होती है और ये सब सिलेबस के वजह से होता है। दूसरी ओर CBSE से ISCE/isc में जाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पढ़ाई सरल करके हम अपने समाज को पढ़ा-लिखा नहीं कह सकते हैं। मजबूत देश मजबूत शिक्षा से बनता है। मजबूत शिक्षा प्रणाली से इस को मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिस तरह से हम मजबूती से बच्चों को आगे बढ़ाएंगे वह उतना ही मजबूत होंगे।

To Top