Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः पिता-बेटे पर 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

हल्द्वानीः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला रामनगर से सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाले पिता और बेटे ने 7वीं में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका बेटा फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बता दें की मामला रामनगर के एक ग्रामीण क्षेत्र का है। आरोप है कि यहां 14 साल की बच्ची अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती है। इसी मकान में आरोपी कुंदन पटवाल अपने बेटे दीपक पटवाल के साथ किराये पर रह रहा था। पीड़ित बच्ची के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। मां प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ दिन पहले जब बच्ची घर पर अकेले थी तो पड़ोस में रहने वाला कुंदन पटवाल उसके कमरे में घुस गया। उसने बच्ची से छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही बेटे ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।

मामले के बाद छात्रा डर गई। इसके बाद शुक्रवार को उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। बेटी की आपबीती सुन मां के होश उड़ गए। और महिला थाने पहुंच गई। जहां उसने आरोपी पिता-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कुंदन पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका बेटा दीपक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

To Top
Ad