Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आग लगने से बेघर हुआ परिवार,इसी महीने होनी है बेटी की शादी

हल्द्वानीः लॉकडाउन के दौरान शहर में एक ऐसा हादसा हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रामपुर रोड के देवलचौड़ बन्दोबस्ती में चूल्हे की आग से एक बटाईदार परिवार की चार झोपड़ी जलकर राख हो गयी। इससे घर का सारा सामान जल के राख हो गया।

बता दें कि मूल रूप से अखा आंवला बरेली, यूपी निवासी श्याम चरण सिंह देवलचौड़ बन्दोबस्ती निवासी कन्नू दरमवाल के खेत में बटाईदार है। श्याम चरण के साथ यहाँ उसका परिवार भी रहता है। शनिवार दोपहर श्याम चरण अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ खेत में गेंहू काट रहा था। इस दौरान उसकी बेटी रेनू झोपड़ी में खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे से एक चिंगारी उठी और झोपड़ी में लग गई। इससे झोपड़ी में आग लग गयी। और कुछ ही देर में आग ने आसपास की तीन और झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सभी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

श्याम चरण का कहना है कि इसी महीने के आखरी हफ्ते में रेनू की शादी होनी है। इसके लिए तीन लाख की नगदी, पांच तोला सोने के जेवरात घर पर रखे हुए थे। नगदी और जेवरात के साथ ही आग से घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज और एक स्कूटर भी जलकर राख हो गए हैं। हादसे के बाद दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बता दें कि श्याम चरण 20 साल से यहां पर रह रहा था।

To Top