Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दिग्विजय और बबीता का कमाल, इस रियलिटी शो में आएंगे नजर

हल्द्वानीः शहर का यूथ अपने हुनर के दम पर आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहा है। युवा अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रहा है। एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है हल्द्वानी के दिग्विजय सिंह और बबीता मिश्रा ने।

बता दें कि मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स पर हल्द्वानी के दिग्विजय सिंह और बबीता मिश्रा अपना जादू बिखेरेंगे। दिग्विजय सिंह और बबीता मिश्रा ने बताया कि एमटीवी पर 21 अक्तूबर से आने वाले शो के लिए करीब पूरे देश से 44 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। शो की शूटिंग देहरादून में की गई। उन्होने बताया कि इस शो ते 21 एपिसोड टीवी पर प्रसारित होंगे।

दिग्विजय सिंह नैनीताल रोड निवासी हैं। वहीं बबीता मिश्रा नीलियम कालोनी निवासी है। रविवार को कुसुमखेड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट में आए फाइव फेसेज की निदेशक श्वेता चौधरी औक अभिषेक खेड़ा ने बताया कि 21 अक्टूबर से एमटीवी और एमटीवी बीटेस में प्रसारित होगा। और उन्होनें यह भी बताया कि ग्रेंड फिनाले देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में हैगा। शो में चयन के बाद दोनों युवा प्रतिभाओं का परिवार बहुत खुश है। परिवार का कहना है कि उनको अपने बच्चों पर गर्व है। शो में चयन के बाद दोनों ने पूरे शहर का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी की बेटी नेहा सोलंकी की फिल्म जगत में एंट्री, Twitter पर लिखा जय गोलज्यू देव

यह भी पढ़ेंः उन्मुक्त की कंपनी ने सिक्किम को पीटा,वहां कोहली की सेना ने अफ्रीका को धूल चटाई

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: शादी के नाम पर ठगी, 80 हजार मांगे, दो बच्चों की मां से तय किया रिश्ता

pic source-live hindustan

To Top