Nainital-Haldwani News

सड़क हादसे में टूटी रीढ़ की हड्डी,आप लोग मदद कर, दे सकते हैं भूपेंद्र को नया जीवन

हल्द्वानी: बनबसा में आयोजित आर्मी भर्ती में सैकड़ो युवाओं की तरह पिथौरागढ़ थल के रहने वाले भूपेंद्र सिंह पानू पुत्र श्री डिगर सिंह पानू ने भी देश की रक्षा करने का सपना देखा था। वह भर्ती में शामिल हुआ था लेकिन सफल नहीं हो पाया था। इस बात से निराश ना होकर वो दोबारा परिश्रम करना इरादा लेकर घर के निकला लेकिन किसे पता था कि एक हादसा उसकी जिंदगी की चुनौतियों को बढ़ाने वाला है। बनबसा से पिथौरागढ़ थल को वापस लौट रहे भूपेंद्र सिंह पानू (18 साल) बाड़ेछिना अल्मोड़ा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। मैक्स में सवार भूपेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए थे जिस कारण उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके अलावा शरीर का एक हिस्सा सुन्न भी हो गया। भूपेंद्र को उनके परिजनों ने मुखानी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

18 साल का भूपेंद्र सिंह पानू

उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस लिए उन्होंने आप सभी लोगों के सामने मदद मांगी है। इससे शायद भूपेंद्र को नया जीवन मिल सके। आप कैश भी दे सकते हैं- ‘नेकी एक उम्मीद’ संस्था के सदस्यों को देकर रसीद प्राप्त करके। नेकी एक उम्मीद थल में इस तरह की आर्थिक सहायता करने हेतु एक छोटी सी मुहिम चलती है। आप धीरज सिंह कार्की रेडीमेड सेंटर थल में जमा कर सकते हैं। बी0के0 प्रिंटर में भी दे सकते हैं।
अपनी सहायता राशि के ब्यौरे की जानकारी आप 8958062323 से प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन भी खाते में डाल सकते हैं:
आप ऑनलाइन इस एकाउंट में आर्थिक सहायता देकर मदद कर सकते हैं

  • अकाउंट नंबर 34061997158 ( स्टेट बैंक ऑफ इंडिया)

  • IFSC NO – SBIN0002620

  • एकाउंट होल्डर का नाम- डिगर सिंह है

  • संपर्क: 8755289496

To Top