Nainital-Haldwani News

गर्भवती पत्नी को हल्द्वानी बस स्टेशन छोड़कर फरार हो गया पति

max face clinic haldwani

हल्द्वानी: महिला अपना घर छोड़कर शादी के बाद पति के घर आती है। उस घर में हर कोई अंजान होता है लेकिन फिर भी वो तालमेल बैठाने की कोशिश करती है। ससुराल में तानों का सामना करना पड़ता है लेकिन फिर भी वो घर के मान के लिए चुप रहती है। एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जहां महिला की अपनी सास से अनबन रहती थी। वो गर्भ से थी तो पति ने उसे मायके छोड़ने की बात कही, वो हल्द्वानी तक उसे लाया लेकिन फिर फरार हो गया। फोन करने में बोला कि मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रख सकता हूं।

मामला शनिवार का है। पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग की रहने वाली महिला की डेढ़ साल पहले मुक्तेश्वर निवासी हरीश बिष्ट से शादी हुई थी। हरीश हरिद्वार में नौकरी करता है तो वह पत्नी को साथ ले गया। वहां सास भी रहती था। दोनों के संबंध अच्छे नही चल रहे थे,इस वजह से विवाद भी होता था। इसके देखते हुए हरीश ने अपनी पत्नी को मायके छोड़ने की बात कही। शनिवार वो उसे लेकर हल्द्वानी आया। बस स्टेशन पहुंचने के दौड़ी देर बाद वो गायब हो गया। महिला ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला । इसके बाद उसने पति को कॉल किया तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। स्टेशन में मौजूद लोगों ने उसे कोतवाली जाने को कहा।

कोतवाली में पहुंचकर उसने सारी आपबीती सुनाई तो पुलिस ने उसे पति को फोन किया लेकिन शाम तक पति नहीं आया। इसके बाद वह अपने घर चली गई महिला ने बताया की उसने बीएड किया हुआ है। महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। पति से मायके छोडऩे आया था, लेकिन स्टेशन से खुद अपना ही गायब हो गया। यह बताते हुए महिला के आंखों से आंसू छलक पड़े।

To Top