Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः शौर्य के 20 साल, शहीद पार्क में कारगिल युद्ध में शहीद सपूतों को किया नमन

हल्द्वानीः देश में आज कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 20 साल पहले कारगिल की चोटी पर पाकिस्तान को हरा कर हमारे वीर जवानों ने कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। 1999 में दुश्मन देश को धूल चटाकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में पूरा देश विजय दिवस माना रहा है। वहीं देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए देवभूमि के वीर सपूत हमेशा ही आगे रहे हैं। देश में जब भी कोई विपदा आई तो देवभूमि के वीर अपने फर्ज से पीछे नही हटे और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने में हमेशा कामयाब रहे। इनकी याद में जहा एक ओर करोड़ो आखें नम होती हैं, वहीं देवभूमिवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

हल्द्वानी के शहीद पार्क में कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर मनाई गई। कारगिल युद्ध के दौरान जिले के 5 वीर जांबाजों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों को भारत की सीमा से मार भगाया था और अपने प्राणों की आहुति दी थी। विजय दिवस के मौके पर डीएम, एसएसपी, मेयर सहित सेना के अधिकारी मौजूद रहे। कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन किया गया। वहीं शहीदों के परिवारवालों को भी सम्मानित किया गया।

To Top