Nainital-Haldwani News

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर हुआ भूस्खलन, घंटों तक यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

न्यूज सोर्स-नैनीताल टाइम्स

हल्द्वानी: नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर अचानक हुए भूस्खलन के चलते यातायात को रोकना पड़ा। इस वजह से नैनीताल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कइयों ने यूटर्न लेकर दूसरा मार्ग अपनाया। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। सूचना मिलने के बाद मलबा हटाने के लिए एनएच ने जेसीबी मशीन लगाई और तीन घंटे के बाद मलबा हटाया गया। इसके बाद जाकर यातायात दोबारा सुचारू हो पाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is HALDWANILIVE-scaled.jpg

खबर के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्द्वानी- नैनीताल राजमार्ग में बलदियाखान के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरकर मुख्या मार्ग पर आ गया। सुबह के समय रास्ता बंद होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों के पहिये रुक गए। सूचना के बाद लोनिवि और एनएच कर्मचारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुँचे। दो जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे बाद मार्ग को खोला गया। इस दौरान पुलिस भी यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में जुटी रही। बता दें कि एनएच में तमाम स्थानों पर कमजोर पहाड़ियों से मानसून में भूस्खलन होता रहता है। नैनीताल क्षेत्र की बात करें तो हनुमानगढ़ से बलदियाखान, ताकुला, बेलुवाखान तक का क्षेत्रों को भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is himalaya-school-haldwani.jpeg
To Top