Nainital-Haldwani News

संपर्क क्रांति ट्रेन से हल्द्वानी पहुंची विदेशी महिला को ऑटो चालक ने लूटा

हल्द्वानी: शहर नकारात्मक गतिविधियों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले लंबे वक्त से छेड़खानी , लूट व चोरी की वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल पहुंचाया लेकिन फिर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तराखण्ड का जिक्र जब भी होता है तो मदद और इंसानियत की बात सबसे पहले होती है। यह भारत के लोग भी नहीं विदेशी में मानते हैं लेकिन हल्द्वानी में हुई एक घटना ने राज्य के साथ शहर की छवि को भी धूमिल किया है। रेलवे स्टेशन से होटल छोड़ने के बहाने एक ऑटो चालक ने विदेशी महिला को गौलापुल में लूट लिया। महिला टूरिस्ट वीजा पर हल्द्वानी पहुंची थी, जहां उसे एक मेडिटेशन कोर्स के लिए अल्मोड़ा जाना था।

घटना रविवार की है। ब्रिटेन की रहने वाली मैलानी फिलिप संपर्क क्रांति से हल्द्वानी पहुंची। रात में उन्हें होटल में रुकना था। उन्होंने ऑटो बुक किया और होटल तक छोड़ने के लिए कहा। ऑटो चालन उसे होटल छोड़ने के बहाने गौलापुल पास ले गया और उसका बैग लेकर फरार हो गया। महिला स्थानीय लोगों की मदद से बनभूलपुरा थाने पहुंची और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरीू की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की मदद ली।

सीसीटीवी में पुलिस को आरोपी के ऑटो का क्लू मिला। लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने लाइन नंबर 8 आजाद नगर निवासी टैंपो चालक नदीम को गिरफ्तार किया। नदीम जो ऑटो चलाता है वह क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का है। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की और उसने बताया कि नदीम लंबे वक्त से ऑटो का किराया नहीं दे रहा था। 13 जनवरी को उसने किराया मांगा तो वह अभ्रता औरप मारपीट में उतर आया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी के पास से पुलिस को महिला का बैग बरामद किया। बैग में दवाई, कैमरे, महंगे कपड़े और कुछ अन्य सामान था। बनभूलपुरा थाने की पुलिस ने अल्मोड़ा जाकर विदेशी महिला का बैग उन्हें लौटाया।

To Top