Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गजब हो गया,मायके में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई महिला,मचा हड़कंप

हल्द्वानी में गजब हो गया,मायके में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई महिला,मचा हड़कंप

हल्द्वानीः हल्द्वानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां रक्षा बंधन के त्योहार पर बिंदुखत्ता से तल्ली हल्द्वानी स्थित मायके आई महिला के सुसाइड नोट छोड़कर लापता होने से हड़कंप मच गया। महिला के हरिद्वार जाकर खुदकुशी करने की जानकारी पत्र में लिखने पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई। और महिला को धामपुर से पकड़कर हल्द्वानी लाया गया। शुक्रवार को काउंसलिंग के बाद महिला को परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक बिंदुखत्ता में रहने वाली महिला रक्षा बंधन के दिन तल्ली हल्द्वानी स्थित मायके आई थी। गुरुवार को अचानक महिला मायके से लापता हो गयी। वह मायके में एक सुसाइड नोट छोड़कर गयी थी। इसमें उसने हरिद्वार जाकर गंगा नदी में खुदकुशी करने की बात लिखी थी। यह देख मायके वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचनी दी। सर्विलांस सेल की मदद से महिला की लोकेशन धामपुर में निकली। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने महिला को पकड़ लिया।

लोकेशन मिलने के बाद मायके वालों संग पुलिस टीम धामपुर जाकर देर रात महिला को हल्द्वानी लेकर आ गई। वहीं पुलिस का कहना है कि काउंसलिंग के बाद महिला को मायके वालों के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ में पता चला कि महिला ससुराल वालों की बंदिशों के चलते मानसिक रूप से परेशान थी।

To Top