Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः कुत्ते ने भौंका तो पड़ोसी ने चला दी गोली,पैर में लगा छर्रा

हल्द्वानीः क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। गौलापार पूर्वी खेड़ा में शुक्रवार की रात कुत्ते के भौंकने पर गुस्साए पड़ोसी ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली का एक छर्रा कुत्ते के पैर में लग गया। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2020-03-08-at-3.19.42-PM-1024x344.jpeg

यह भी पढ़ेंः बेटी ने सेना में अफसर बन बढ़ाया देवभूमि का मान,माता-पिता ने कंधे पर लगाए सितारे

यह भी पढ़ेंः Hot लड़की ने चहल के करीब आकर किया कुछ ऐसा,डरकर भागे,TikTok वीडियो Viral

यह भी पढ़ेंः पहाड़ के बेटे ने किया ऐसा कमाल,इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे गौलापार पूर्वी खेड़ा निवासी पंकज उप्रेती अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले फौजी का कुत्ता भौंकने लगा। गुस्साए पंकज ने कुत्ते पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फौजी के परिवार की आशा कार्की पत्नी बलवंत सिंह का आरोप था कि पंकज उप्रेती उनके घर के बाहर घात लगाए बैठा था। इसी वजह से कुत्ते ने भौंकते हुए उसका पीछा किया। और पंकज ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूट गई। फायरिंग से उसके बच्चे बाल-बाल बचे।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने पंकज उप्रेती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद दूसरे दिन पुलिस को शिकायत मिली कि कुत्ते को पैर में छर्रा लगा है। पुलिस ने इस मामले में आशा देवी की तहरीर पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पंकज ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने उसके परिवार को परेशान कर रखा था। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया पंकज उप्रेती को धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। उसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया गया है।

To Top