Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः Sushila tewari में आधी रात को मरीज को जबरदस्ती किया डिस्चार्ज

हल्द्वानी का Sushila tewari हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। स्वास्थ्य का अधिकार जनता का सबसे पहला अधिकार होता है लेकिन शहर में बेहतर सवास्थ्य सेवाओं के अभाव में रोजाना हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा चुकी हैं। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी अस्पताल का तो भगवान ही मालिक है। बीते कुछ समय से Sushila tewari में डॉक्टरों की लापारवाही की वजह कई मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर Sushila tewari के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। यहां भर्ती पेट दर्द के मरीज को अस्पताल प्रभंधन ने आधी रात को जबरदस्ती डिस्चार्ज कर दिया।

बता दें कि 26 जुलाई शाम करीब पांच बजे भीमताल ब्लाक के सलड़ी गांव निवासी कैलाश पलड़िया के बेटे मनीष पलड़िया के पेट 26 जुलाई को अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके बाद मां मुन्नी देवी ने उसे तुरंत 108 की मदद से एसटीएच पहुंचाया और उसे भर्ती कर दिया गया। भर्ती कराने के बाद ना तो उसका अल्ट्रासाउंड हुआ ना ही एक्स रे किया गया। पिता कैलाश पलड़िया ने बताया कि करीब रात एक बजे ड्यूटी में तैनात स्टाफ ने मुन्नी देवी से मरीज को घर ले जाने कि बात लिखवा ली और डिस्चार्ज स्लिप में अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद मां ने अपने बेटे के इलाज के लिए सबसे विनती करी लेकिन उसकी किसी ने ना सुनी।

डिस्चार्ज करने के बाद मुन्नी देवी अपने बीमार बेटे मनीष को लेकर घर लौट आई। घर आने के बाद मनीष की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवारवालों ने मनीष को इलाज के लिए बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल ले गए जहां मनीष को भर्ती कर लिया गया है। वहीं सुशीला तिवारी की इस लापरवाही से परिवार के लोगों में काफी गुस्सा है।

To Top