Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की प्रियंका ने बढ़ाया पूरे उत्तराखंड का मान,इंटरनेशनल कोच बनी

हल्द्वानीः शहर की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। शहर की बेटियां अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं। एक बार फिर बेटी के परिश्रम ने हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। आज हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की प्रियंका भंडारी की। प्रियंका को गर्ल्स जूनियर बास्केटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। अंडर-16 बॉस्केटबाल टीम उनकी अगुवाई में आस्ट्रेलिया में होने वाली चैंपियनशिप में उतरेगी।

यही भी पढ़ेंः अब Lays के पैकेट में दिखेगा zomato वाला सोनू, पेप्सिकों ने भी शुरू किया कैंपेन

यह भी पढ़ेंः गंगा को मिलेगा नया जीवन, शवों से होगी मुक्त

यह भी पढ़ेंः कल से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर

बता दें कि दयाल विहार फेस वन निवासी प्रियंका वर्तमान में गुरुग्राम के एक शिक्षण संस्थान में फिजिकल एजूकेशन में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। प्रियंका अंडर-18 टीम की कोच भी रह चुकी हैं। वह बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चार मार्च से चार अप्रैल तक बंगलुरु में आयोजित कैंप में प्रतिभाग करेंगी।प्रियंका ने अपने खेल करियर की शुरुआत आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट की टीम में शामिल होने के साथ शुरू हुई। इसके बाद वह वेंकटेश कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई करते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी टीम का हिस्सा बनीं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान वह टीम इंडिया में चुनी गईं।

प्रियंका भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय कोच बनने के लिए डब्ल्यूएबीसी की एसआईबीए लेवल ए परीक्षा पास की है। इसके बाद वह अंडर-18 इंडिया टीम की कोच बनीं। प्रियंका आर्मी की बास्केटबाल टीम के अलावा कई विश्वविद्यालयों की टीम को भी खेल सिखा चुकी हैं। प्रियंका की सफलता से पूरा परिवार और शहर गर्व महसूस कर रहा है।

To Top
Ad