Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में निकली धूप, ठंड हवा से लोगों को राहत नहीं, मौसम विभाग का नया अपडेट

हल्द्वानी: ठंड फिलहाल राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावनाए हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और हरिद्वार में उथला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं राजधानी देहरादून में धूप तो खिली लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं मसूरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में भी कुछ धूप खिली रही।   मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार नए साल की शुरूआत हल्की बारिश से होगी। एक और दो जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन दोनों जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता ज्यादा खराब होने की संभावना नहीं है। इस संबंध में चेतावनी सभी जिलाधिकारियों को जारी कर दी गई है। 

रविवार को केदारनाथ में तापमान अधिकतम 4, न्यूनतम -8 डिग्री सेल्सियस, बदरीनाथ में अधिकतम 3 और न्यूनतम -11, यमुनोत्री व गंगोत्री में अधिकतम 4 और न्यूनतम -10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क रहा है। राज्य में ठंड, शीतलहर और कोहरे की वजह से लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं। जिन्हें मजबूरन इस मौसम में सफर करना पड़ रहा है, उनके लिए आफत है। कोहरे की वजह से बसें अपने निर्धारित समय से काफी लेट हो रही है। वहीं यात्री ठिठुरते हुए बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।

रविवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में धूप निकलने के बावजूद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। धूप के बावजूद दिनभर शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। बात हल्द्वानी की करें तो ठंड के प्रकोप के चलते घर से बाहर न निकलने में ही समझदारी समझी। जिसके चलते बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दिक्कत वह उठा रहे हैं, जिन्हें ठंड और कोहरे के बावजूद सफर करना पड़ रहा है।


 

To Top