Nainital-Haldwani News

सुपर टैलेंट का ग्रैंड फिनाले आज, शहर की प्रतिभा का दिखेगा दम

हल्द्वानी: शुक्रवार को उत्तरांचल दीप और ए-वन इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित सुपर टैलेंट का तृतीय ऑडिशन क्रेजी किचन होटल में हुआ । जहां सैकड़ो प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें इंस्ट्रुमेंटल ( रिदम और लीडिंग) और सिंगिंग (क्लासिकल, बॉलीवुड और फोक) के ऑडिशन हुये।ऑडिशन में गुंजन जोशी, नटराज डांस अकादमी की निदेशक वंदना शर्मा, के वी एम पब्लिक स्कूल, हीरानगर के संगीत अध्यापक अजय सरोहा,नीरज सनवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

talent hunt by bnkn

कार्यक्रम में क्रेजी किचन होटल के निदेशक नागेंद्र सिंह ढेला, किशोर सिंह बिष्ट, स्वर सरिता विद्यालय, सुभाष नगर,हल्द्वानी के संगीत संगीतकार त्रिलोक सिंह (गुरु जी),प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह भसीन,गायक,गिटारिस्ट अनस खान, आस्था लॉयनेस क्लब की उपाध्यक्ष अल्का टंडन,सारथी सहयोग समिति एवं लक्ष्य लॉयनेस क्लब की अध्यक्ष नीतू रौतेला,शिखा, अल्का सिंह,उत्तरांचलदीप के वरिष्ठ पत्रकार रवि दुर्गापाल, छायाकार भूपेश कनोजिया,मैनेजर दीपक तिवारी,मार्केटिंग प्रतिनिधि आनंद बत्रा, इवेंट महाप्रबंधक नागेश दुबे देवभूमि व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष काजल खत्री, गोयल डिजाइनिंग वर्ल्ड के निदेशक अंकुर गोयल,नीरज वार्ष्णेय, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश रावत, दीपिका जोशी और हिडेन आई कि उपाध्यक्ष आशा शुक्ला उपस्थित थी।

सुपर टैलेंट का ग्रैंड फिनाले एक सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित परिणय वाटिका में दोपहर 3 बजे से किया जायेगा। जंहा चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। अधिक जानकारी के लिए 8057070009 पर संपर्क कर सकते है।

To Top
Ad