Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः सुरेंद्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हल्द्वानीः सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 4 कुमाऊं के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सोनू (26) पुत्र भगवत सिंह नेगी की शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सेना के जवानों ने स्थानीय बोर घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस धपोला, नायक सूबेदार जयराम चौधरी, पूर्व सैनिक संगठन लीग के ललित कांडपाल, चंद्रशेखर कांडपाल, ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, नरेंद्र सिंह, ललित चुफाल ने सुरेंद्र को अंतिम सलामी दी।

बता दें ति जानकारी के मुताबिक कुमाऊं में तैनात जवान सुरेंद्र सिंह नेगी (26) पुत्र भगवत सिंह नेगी छुट्टी पर घर आया था। सुरेंद्र उर्फ सोनू गुरुवार को हल्द्वानी से शाम करीब पौने छह बजे बाइक से घर लौट रहा था। तभी चौधरी गेट के पास एक वाहन ने सोनू को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कालढूंगी के एसओ दिनेश नाथ महंत का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सोनू की बाइक सड़क किनारे पड़ी थी। साथ ही एक कैंटर भी पलटी हुई थी। कैंटर का चालक मौके से फरार था। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। सोनू को अस्पताल लाने वाले युवक ने बताया कि एक ऑल्टो (कार) ने ओवर टेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। और बाइक को बचाने की कोशिश में कैंटर पलट गई।

To Top