Nainital-Haldwani News

नया साल आम जनता की जेब पर पड़ेगा भारी, बेस अस्पताल में महंगा हो जाएगा इलाज

हल्द्वानीः स्वास्थ्य का अधिकार जनता का सबसे पहला अधिकार होतो है लेकिन शहर में बेहतर सवास्थ्य सेवाओं के अभाव में रोजाना हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में बीते कुछ समय से स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा चुकी हैं। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी अस्पताल का तो भगवान ही मालिक है। बेस अस्पताल में मरीजों को पूरी सुविधाएं नही मिलती है। वहीं नए साल से मरीजों की जेबों पर और भोझ बढ़ने वाला है।

बता दें कि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एक जनवरी से इलाज महंगा हो जाएगा। मरीजों को ओपीडी के लिए पर्चा बनवाने के लिए 23 रुपये की जगह अब 25 रुपये देने होंगे। बेस अस्पताल में हर साल यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की बढोत्तरी की जाती है।

एक जनवरी से बढ़ी हुई दरें लागू की जाएंगी। वहीं नई दरें लागू करने को लेकर साफ्टवेयर अपडेट करने का काम शुरू हो गया है। नई दरें लागू होने के साथ ही आवश्यक जांचों समेत प्राइवेट रूम का किराया भी बढ़ जाएगा। साथ ही मरीजों को भर्ती करने की फीस भी बढं जाएगी।

जहां एक्सरे 237 का होता है वही 1 जनवरी से 261 का होगा। ईसीजी 237 से बढं कर 261 का होगा। अल्ट्रासाउंड 471 से बढ़कर 518 का होगा। वहीं सीबीसी 165 के बदले 182 का होगा। लिपिड प्रोफाइल 271 बढकर 298 का होगा। एलएफटी 561 से बढ़कर 617 का होगा। केएफटी 305-336 और सीटी स्कैन 1888 से बढ़कर 2077 का होगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में शर्मनाक घटना, बच्चे ने की दूध पीने की जिद्द, मां ने गंगा में फेंक दिया

यह भी पढ़ें:पुलिस को मिली सेक्स रैकेट चलने की सूचना, वहां पहुंचे तो मौजूद थे तीन कपल

यह भी पढ़ें:50 अंडे खाने की लगी शर्त, 42 खाने के बाद मर गया युवक, गर्भवती है पत्नी

यह भी पढ़ें:अल्मोड़ा के लक्ष्य ने विदेश में रोशन किया उत्तराखण्ड नाम, एक और खिताब पर कब्जा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी SBI में किसके हैं 27 करोड़ रुपए, ग्राहकों को खोज रहा है बैंक

To Top