Nainital-Haldwani News

नैनीताल झील में तैरता हुआ मिला मह‍िला का शव,मचा हड़कंप

नैनीताल झील में तैरता हुआ मिला मह‍िला का शव,मचा हड़कंप

नैनीतालः नैनीताल की झील में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को झील से बाहर निकाला गया।इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त होने के बाद परिवारवालों को सूचित कर दिया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

उत्तराखंड में किराया न देने पर मकान मालिक ने छात्राओं को बनाया बंधक

बता दें कि शुक्रवार सुबह मल्लीताल एनसीसी ऑफिस के समीप झील में राहगीरों ने महिला का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। और शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त 45 वर्षीय लक्ष्मी कत्यूरा पत्नी स्वर्गीय दिनेश कत्यूरा हंस निवास मल्लीताल के रूप में हुई है। पुलिस से पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही परिवारवालों को सूचना दे दी है। फिलहाल हत्या या आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।वहीं महिला की मौत के बाद से परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है। 

नैनीताल के मशहूर मनु महारानी के बाहर होटल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

To Top