Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर से निकलने से पहले जरूर देखे ट्रैफिक प्लान,13 रूटों पर हुआ है बदलाव

Ad

हल्द्वानी: घर से निकलने से पहले जरूर देखे ट्रैफिक प्लान, नहीं होगी परेशनी

हल्द्वानी: दशहरे के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर का ट्रैफिक प्लान बदल दिया है। यह बदलाव रविवार दोहपर 2 बजे बाद देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप अपने घर से निकल रहे हैं तो पहले यह बदला हुआ प्लान जरूर देखें, नहीं तो आपकों परेशानी होगी और यातायात के दौरान अपना रूट बदलना पड़ेगा, इसमें आपका अधिक वक्त बर्बाद होगा। बाजार को जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस ने छोटे-बड़े वाहन की एंट्री सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा व ओके होटल से बाजार की तरफ बंद की है। बाजार क्षेत्र जीरो जोन घोषित रहेगा। पार्किग व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है। वाहनों की पार्किंग सरगम सिनेमा मैदान, मेडिकल चौकी के सामने, सरस मार्केट व महिला अस्पताल के सामने करने की अनुमति होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वाहनों का डायवर्जन

1-स्टेशन से कालाढूगी जाने के लिए केमू स्टेशन तिराहे से तिकोनिया होकर पनचक्की व लालडांठ से गुजरना होगा। छोटे वाहनों का डायवर्जन

2-बरेली रोड से पहाड़ जाने वाली गाड़ियां बाइपास होकर निकलेगी। जरूरत के हिसाब से एचएन इंटर कालेज से आइटीआइ के रास्ते कालटैक्स की तरफ भी भेजा जाएगा।

3-रामपुर रोड के रास्ते पहाड़ जाने वाली गाड़ियां भी आइटीआइ तिराहे से कालटैक्स को डायवर्ट होगी। जबकि कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन मुखानी चौराहे से नवाबी रोड को मोड़ने होंगे।

4-पहाड़ से बरेली रोड को जाने वाली गाड़ियों को नारीमन तिराहे बाइपास का इस्तेमाल करना होगा। और रामपुर व कालाढूंगी रोड आने वाली गाड़ियां कालटैक्स के रास्ते मुखानी चौराहे व लालडांठ तिराहे भेजी जाएगी।

5-रामपुर से पहाड़ जाने वाली गाड़ियां टीपीनगर से तीनपानी बाइपास को जाएंगी।

6-बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी से बाइपास होकर काठगोदाम जाएंगे।

7-कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन पनचक्की व कालटैक्स होकर नैनीताल रोड पर आएंगे।

8-पहाड़ से आने वाले सभी वाहन नारामीन तिराहे से काठगोदाम बाइपास को रवाना किए जाएंगे।

9-गौलापुल-रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़ी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रोडवेज व निजी बसों का डायवर्जन

10-रामपुर रोड की तरफ से आने वाली बसें टीपीनगर से डायवर्ट होकर बाइपास के जरिये नारमीन तिराहे को भेजी जाएंगी।

11-बरेली रोड से आने वाली बसों को तीनपानी से बाईपास मोड़ होते काठगोदाम भेजा जाएगा।

12-कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन लालडांठ तिराहे से कालटैक्स होकर शहर में आएंगे।

13-रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड व रामपुर रोड जाने वाली बसें केमू स्टेशन व ताज चौराहे होकर गौलापार जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top