Nainital-Haldwani News

Haldwani News: जागेश्वर दर्शन के लिए जा रहे 4 लोग सड़क हादसे का शिकार, दो की मौत

अल्मोड़ा: राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सुयालबाड़ के पास गंगरकोट से सामने आ रहा है। जहां आज सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार 4 लोग उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक Haldwani में कार्यकृत थे। सावन का महीना चल रहा है और इसे देखते हुए वो आज सुबह Haldwani से जागेश्वर धाम भोले बाबा के दर्शन के लिए निकले थे लेकिन किसे पता था कि भागवान शिव के दर्शन से पहले उनका सामना काल से होगा।

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक हादसा भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सुयालबाड़ी गंगरकोट के आगें मंदिर के पास हुआ उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा रही। इस हादसे में अंकित दानू और श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दिनेश पांडे और संजय मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद रेस्क्यू चालू किया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के स्टाफ सदस्य और परिजन सुयालबाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को खैरना में प्राथमिक उपचार के बाद 108 से हायर सेंटर भेजा गया है।

बारिश के चलते उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र खतरों से खाली नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यातायात कर रहे लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा रहा है। राज्य के कई मार्ग भूस्खलन के चलते बंद भी हुए हैं।

To Top