Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: किसी स्टार से कम नहीं है ये बच्चा, करता है ये काम, हजारों लोग करते हैं फॉलो

हल्द्वानी: प्रतिभा किसी भी चीज की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा के सामने उम्र केवल एक नंबर है। उत्तराखण्ड में कई युवाओं ने ये साबित भी किया है। आज हम आपकों हल्द्वानी के युवा पारस साहनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पढ़ता हाईस्कूल में हैं लेकिन उनके काम किसी स्टार से कम नहीं है। पारस साहनी से हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम के एंटरटेनमेंट हेड मनीष पांडे ( आशिक जी) ने बात की। पारस की उम्र केवल 15 साल है। वह साइकिलिंग, फोटोग्राफी और बीटबॉक्सिंग करता है। पारस ने बताया कि उन्होंने ये चीजों शोक के लिए शुरू की थी और अब वह इसी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए विचार कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/719482148476308/

पारस का कहना है कि वो केवल अपने दिल की सुनते हैं और चीजें खुद हो जाती हैं। पारस एक यूट्यूबर भी हैं। इंस्टाग्राम में पारस के 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। पारस के पिता प्रदीप साहनी व्यापारी हैं और मां रेखा साहनी ग्राहणी हैं। पारस कहते है कि अभिभावकों को कुछ भी बताने से पहले वो चीजों को करते हैं। जब वो सफल हो जाती है तो फिर अभिभावकों को बताते हैं। पारस ने कुछ दिन पूर्व नैनीताल में हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता में 30 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इसके अलावा हल्द्वानी में साइकिलिंग प्रतियोगिता में वह पहले स्थान पर रहे थे।

पारस जैसे बच्चों अपने से छोटे और बढ़ो के लिए एक उदाहराण हैं। जिस उम्र में बच्चा घर में बैठकर गेम खेलता है उस उम्र में ये लड़ता कुछ अलग कर रहा है। पारस की कामयाबी के पीछे उसके अभिभावकों का भी हाथ है जो उसे यह सब चीजे करने के लिए प्रोत्साहन कर रहे हैं। पारस स्कूल के बाद रोजाना 5-8 किलोमीटर साइकिलिंग करते हैं। इसके अलावा वह अपनी फोटोग्राफी ने नेचर के बारे में लोगों को अवगत कराते हैं।

https://www.instagram.com/p/B210Hi2H1UF/
To Top